KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया की बेटी जोशिका खरे ने अंतरराष्ट्रीय 8 वीं इंडियन ओपन पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 बेंगलुरु में फेम रनिंग में जीता गोल्ड मेडल
दतिया आज जब इरादे बुलंद हो तो शारीरिक चुनौती भी सफलता के रास्ते में बाधा नहीं बन पाती कुछ ऐसा ही कर दिखाया है दतिया की बेटी जोशिका खरे जो वर्तमान में खरगोन में पटवारी के पद पर है ने एक चुनौतीपूर्ण जीवन शैली और शारीरिक दिव्यांगता के बावजूद उन्होंने अपने अदम्य साहस कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के दम पर बेंगलुरु में आयोजित 8 वीं इंडियन ओपन इंटरनेशनल पैरा एथलेटिक चैंपियनशिप 2026 में फेम रनिंग में स्वर्ण पदक जीतकर न केवल मध्य प्रदेश बल्कि पूरे दतिया जिले का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है जोशिका की इस उपलब्धि पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया के युवा समन्वयक संजय रावत जानकारी देते हुए बताया है जोशिका खरे इस विशेष उपलब्धि पर दिव्यांग खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई जोशिका खरे पिछले 15 वर्षों से दिव्यांग खेलों में भागीदारी कर रही हैं इससे पहले भी राष्ट्रीय स्तर पर कई बार मेडल जीत चुकी है यह उसका पहला अंतरराष्ट्रीय मेडल है इस विशेष उपलब्धि पर खेल विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सम्मान किया जाएगा इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी डॉ अरविंद सिंह राणा सुनील शर्मा संजय रावत राजेंद्र तिवारी आशीष पबिया पुरुषोत्तम रायकवार सुनील कुशवाह विनोद मिश्रा नरेंद्र दुबे हेमंत नामदेव बधाई और शुभकामनाएं दी।
Comments
Post a Comment