दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च दोषियों को फांसी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*दलित छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के विरोध में महिला कांग्रेस का कैंडल मार्च दोषियों को फांसी और लापरवाह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग*


दतिया भिंड जिले के मौ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मदनपुरा की एक नाबालिग दलित छात्रा के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म, हत्या एवं शव को पेट्रोल डालकर जलाने की हृदय विदारक घटना के विरोध में शुक्रवार को महिला कांग्रेस कमेटी दतिया द्वारा कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का नेतृत्व महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं दतिया प्रभारी डॉ.रचना शेर सिंह ने किया।
महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने टाउन हॉल से किला चौक तक कैंडल मार्च निकालकर मृत छात्रा को श्रद्धांजलि दी तथा दोषियों के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा आक्रोश व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की आवाज बुलंद की। डॉ.रचना शेर सिंह ने कहा कि भिंड जिले के ग्राम मदनपुरा में नाबालिग दलित छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया तथा बाद में उसकी हत्या कर साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव को पेट्रोल डालकर जला दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा के लापता होने के बाद परिजन द्वारा पुलिस को सूचना देने के बावजूद समय पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। यदि तत्काल कार्रवाई की जाती तो संभवत: छात्रा की जान बचाई जा सकती थी।
-फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की उन्होंने मांग की कि मामले के सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कर कठोरतम सजा दी जाए। साथ ही यदि घटना में किसी अन्य व्यक्ति अथवा अधिकारी-कर्मचारी की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच तथा पीड़ित परिवार को शासन स्तर पर आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान करने की मांग भी की। कैंडल मार्च में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अशोक दांगी, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकिंकर गुर्जर,संगठन महामंत्री नरेन्द्र गुर्जर,पूर्व संगठन मंत्री सुरेश झा,कांग्रेस शहर अध्यक्ष अजय शुक्ला,रेखा अहिरवार,मंजू गौतम,ममता कुशवाहा,विशाखा कुशवाह,विमला कुशवाह,मोहन कुशवाहा,अनिल राज श्रीवास्तव डॉ राकेश खरे,पातीराम फौजी, काले खान,राजेश यादव,अनिल सोनी,रिंकू यादव,वासुदेव सरपंच,सत्यम शर्मा,पवन अहिरवार,रामू गुर्जर,पर्वेंद्र गुर्जर,राजेश जाटव निखिल अहिरवार,दीपक अहिरवार, विनीता अहिरवार सहित महिला कांग्रेस एवं कांग्रेस संगठन के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments