दतिया राधा यादव के सम्मान में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा पहुंची लरायटा, गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित।
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया राधा यादव के सम्मान में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा पहुंची लरायटा, गोल्ड मेडल जीतने पर किया सम्मानित,।
दतिया। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष पवन यादव के नेतृत्व में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता ग्राम लरायटा पहुंचे, जहां उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाली प्रतिभाशाली खिलाड़ी राधा यादव का सम्मान किया।
गौरतलब है कि कर्नाटक के तुमकुर में आयोजित 24वीं नेशनल जूनियर (अंडर-20) फेडरेशन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में राधा यादव ने 1500 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से न केवल यादव समाज बल्कि पूरे दतिया जिले और मध्य प्रदेश का गौरव बढ़ा है।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष पवन यादव ने राधा यादव एवं उनके परिवार से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ, सम्मान पट्टिका एवं मिठाई भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राधा की मेहनत, लगन और प्रतिभा आने वाले समय में देश का प्रतिनिधित्व करने का मार्ग प्रशस्त करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राधा भविष्य में भारत का प्रतिनिधित्व कर प्रदेश और देश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करेंगी।
कार्यक्रम के दौरान राधा यादव के पिता रामदुलारे यादव का भी माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि बेटियां किसी भी क्षेत्र में बेटों से कम नहीं हैं और राधा यादव ने अपनी उपलब्धि से यह सिद्ध कर दिया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप यादव, कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष नवाब सिंह यादव (खैरी), संघर्ष यादव, संग्राम सिंह यादव, ऊधम सिंह यादव, पवन यादव (मकोनी), अंगद यादव, संजय यादव, बंसी यादव सहित समाज के वरिष्ठजन एवं युवा साथी उपस्थित रहे। सभी ने राधा यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
Comments
Post a Comment