KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया निष्ठा और समर्पण से संगठन और राष्ट्र मजबूत होता है - दिगम्बर तिवारी*
*कलार्पण दतिया की चिंतन बैठक एवं दायित्व बोध कार्यशाला संपन्न*
दतिया। गत दिवस। शनिवार छः जून को होटल रतन रॉयल के सभा कक्ष में, कला एवं साहित्य को समर्पित संस्था "कलार्पण भारत" की दतिया इकाई की चिंतन बैठक एवं दायित्व बोध कार्यशाला संपन्न हुई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध व्यवसायी 'लायन' मोहन अग्रवाल ने की।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए केंद्रीय संगठन मंत्री दिगम्बर नारायण तिवारी ने संगठन के उद्देश्य, कार्यशैली, एवं दायित्व निर्वाह आदि विषयों पर सारगर्भित उद्बोधन दिया।
उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निष्ठा और समर्पण ही संगठन तथा राष्ट्र को मजबूत बनाता है।
प्रारम्भ में प्रदेश अध्यक्ष शिवतनय श्रीवास्तव ने संगठन के स्वरुप पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित सदस्यों को प्रेरणादायक सुझाव दिए।
इसी क्रम में क्षेत्रीय महामंत्री सुरेंद्र जी विश्वकर्मा द्वारा संस्था के संस्कार और सदस्यता ग्रहण को विस्तार से बताया।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि बतौर बोलते हुए संगीतकार विनोद मिश्र ने दतिया की संगीत और साहित्य परंपरा पर प्रकाश डाला।
कार्यशाला में प्रदेश संगठन मंत्री एवं साहित्य विभाग प्रमुख रामशंकर भारती अति विशिष्ट अतिथि स्वरुप उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार एवं वरिष्ठ पत्रकार रवि ठाकुर द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के आरम्भ में संस्था के उपाध्यक्ष अन्नू अंगल, संतोष प्रोहित, रतनलाल कुशवाहा, एवं महामंत्री सिद्धांत भट्ट, मंत्री पवन शर्मा, एवं मातृ शक्ति संयोजक निधि श्रीवास्तव द्वारा अतिथि जनों का माल्यार्पण से स्वागत किया गया।
कार्यक्रम के अंत में दतिया इकाई के अध्यक्ष रामकुमार भट्ट द्वारा आभार प्रदर्शन का दायित्व निर्वाह किया गया।
इस अवसर पर सार्थक शर्मा, उत्तम कुशवाहा, मुन्नालाल प्रोहित, पीयूष गुर्जर, पुरुषोत्तम कश्यप, आनंद सेन, मुकेश दांगी आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment