KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया जिला पुलिस बल दतिया में पदस्थ कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री सुदामा प्रसाद साहू एवं कार्यवाहक उप निरीक्षक (एमटी) श्री रामनिवास गौर के सेवा-निवृत्ति अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय दतिया में गरिमामय विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक दतिया श्री मयूर खण्डेलवाल द्वारा सेवा-निवृत्त अधिकारियों को शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुलिस मोमेंटो भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने दोनों अधिकारियों के सेवाकाल की महत्वपूर्ण उपलब्धियों एवं विभाग को प्रदान किए गए उनके उल्लेखनीय योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी दीर्घकालीन, निष्ठापूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में उनके योगदान, कर्तव्यनिष्ठा एवं अनुशासन से अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी सदैव प्रेरणा लेते रहेंगे। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में रक्षित निरीक्षक श्री सौरभ तिवारी सहित अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी एवं सेवा-निवृत्त अधिकारियों के परिजन उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment