जिला मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र खरे ने जागरूकता रथ चलाकर गांव-गांव दिया नशा मुक्ति का संदेश।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया जिला मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र खरे ने जागरूकता रथ चलाकर गांव-गांव दिया नशा मुक्ति का संदेश। 

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रथ के माध्यम से गांव-गांव पहुंचा नशा मुक्ति का संदेश

दतिया, 31 मई 2026। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिले में नशा मुक्ति अभियान के तहत जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस जागरूकता रथ का उद्देश्य जिले के गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को तंबाकू एवं अन्य नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।
जागरूकता रथ के माध्यम से जिला नशा मुक्ति टीम ग्राम अगोरा, प्रकाश नगर, दुर्गापुर सहित विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर आमजन को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। इस दौरान लोगों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार को सुरक्षित रखने तथा समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प दिलाया गया।
जिला मास्टर ट्रेनर शैलेन्द्र खरे ने स्वयं जागरूकता रथ का संचालन करते हुए गांव-गांव पहुंचकर नशा मुक्ति का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि “नशा व्यक्ति, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक है। इससे दूर रहकर ही स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त समाज का निर्माण संभव है।”
जिला मास्टर ट्रेनर राजेश कतरोलिया ने कहा कि “विश्व तंबाकू निषेध दिवस केवल एक दिवस नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का सशक्त माध्यम है। यदि हम सभी मिलकर नशा मुक्ति का संकल्प लें, तो निश्चित ही एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज की स्थापना की जा सकती है।”
अभियान में नरेंद्र दुबे एवं अर्चना जाटव ने भी विभिन्न स्थानों पर जनसंवाद कर लोगों को नशा छोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा युवाओं को तंबाकू एवं अन्य नशे की लत से बचाने के लिए प्रेरित किया।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित यह पहल समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाली पीढ़ी को नशे की बुराइयों से बचाया जा सकेगा।

Comments