दतिया आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 के मद्देनज़र थाना पंडोखर पुलिस एवं एसएसबी बल के साथ निकाला फ्लैग मार्च*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
आगामी विधानसभा उपचुनाव-2026 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से थाना प्रभारी पंडोखर निरीक्षक रिपुदमन सिंह राजावत के नेतृत्व में थाना पण्डोखर पुलिस एवं एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) के संयुक्त दल द्वारा ग्राम सालोन, कधूरा, धनपीपरी एवं बड़ेरा सोपान में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया तथा उपद्रवी एवं असामाजिक तत्वों को कड़ी चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि या शांति भंग करने के प्रयास पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें निर्भीक एवं निष्पक्ष होकर मतदान करने की अपील की तथा आश्वस्त किया कि निर्वाचन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक एवं पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

Comments
Post a Comment