दतिया नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान दतिया नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जन जागरूकता अभियान के तहत छात्राओं को किया जागरूक*
दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा संचालित "नशे से दूरी है जरूरी 2.0" जनजागरूकता अभियान के अंतर्गत शासकीय महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं लिटिल फ्लावर स्कूल, दतिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान सूबेदार नीलिमा गुर्जर द्वारा छात्र-छात्राओं के बीच स्लोगन एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित कराई गई। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, उससे होने वाले सामाजिक एवं स्वास्थ्य संबंधी नुकसान तथा नशामुक्त समाज के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें स्वयं नशे से दूर रहने एवं अपने परिवार, मित्रों और समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। *कार्यक्रम के दौरान* सूबेदार नीलिमा गुर्जर, आरक्षक अलसेंद्र, महिला आरक्षक विनीता, विद्यालय का समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Comments