*दतिया गोराघाट बॉर्डर पर 21.19 लाख नगद जब्त*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*दतिया गोराघाट बॉर्डर पर 21.19 लाख नगद जब्त*  
 स्कॉर्पियो से मिले 500 के नोट, निर्वाचन आयोग को दी सूचना*

*दतिया।* विधानसभा उप निर्वाचन के मद्देनजर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत *गोराघाट बॉर्डर चेकिंग पॉइंट* पर पुलिस ने एक स्कॉर्पियो गाड़ी *MP 09 ZD 9082* को रोककर चेक किया। 

वाहन की तलाशी के दौरान *21 लाख 19 हजार रुपये नगद* बरामद हुए। सभी नोट *500-500 के* थे। 

पुलिस ने नगद को *आचार संहिता उल्लंघन* के संदेह में जप्त कर लिया है। मामले की सूचना *आयकर विभाग और निर्वाचन आयोग* को दे दी गई है। गाड़ी में सवार लोगों से पूछताछ की जा रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां ले जाई जा रही थी।

उप निर्वाचन को लेकर दतिया जिले में बॉर्डर पर सख्त चेकिंग की जा रही है।

Comments