*नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता को 24 घण्टे के अन्दर नरवर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*चौकी मगरौनी थाना नरवर पुलिस द्वारा अपराध क्रमांक 130/26 में तत्काल कार्यवाही करते हुये नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया।*
फरियादिया द्वारा दिनांक 17.07.26 को उपस्थित थाना आकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 15.07.26 के दोपहर करीबन 02 बजे मेरे सौतेले पिता रामलाल आदिवासी ने मुझे घर मे अकेला देख कर मुझे कमरे मे पकड़ लिया और मेरे साथ जबरन गलत काम (बलात्कार) किया। उक्त रिपोर्ट पर से अपराध क्रमांक 130/26 धारा 64(2) (f), 65(1),5(n), 6, 3,4 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा बालक बालिकाओ के साथ घटित अपराधों में तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं, जिसके पालन में थाना प्रभारी नरवर निरी विनय यादव के नेतृत्व में चौकी मगरोनी पुलिस द्वारा दिनांक 18.07.26 को टीम घठित कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले सौतेले पिता आरोपी राम लाल आदिवासी पुत्र बादाम आदिवासी उम्र 38 साल निवासी हरदौलपुरा मगरोनी को 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश किया गया ।
सराहनीय भूमिका - उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरवर निरीक्षक विनय यादव, चौकी प्रभारी मगरोनी उनि. अभिमन्यु राजावत, सउनि. दिनेश यादव, प्र. आर. 248 भोले सिंह, आर. 483 राघवेन्द्र तोमर, आर. 944 सचिन यादव, आर. 1141 बीरेन्द्र गुर्जर, आर. 1055 शिवराज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Comments
Post a Comment