दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया 24 जुलाई को दतिया दौरे पर रहेंगे।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार अभियान के तहत केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया शुक्रवार, 24 जुलाई को दतिया दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे सुबह दिल्ली से ग्वालियर पहुंचेंगे और सड़क मार्ग से दोपहर 1 बजे दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ में दर्शन-पूजन करेंगे। इसके बाद सिंधिया शहर में स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं प्रमुख नागरिकों से मुलाकात करेंगे। दोपहर 2:15 बजे बड़ौनी में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका चुनावी दौरा जिगना, निचरोली, चकरामसागर और गोविंद नगर में जारी रहेगा, इस दौरान पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद एवं चुनाव प्रभारी भारत सिंह कुशवाह सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। दतिया उपचुनाव को देखते हुए सिंधिया का यह दौरा भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। जनसभाओं के बाद वे शाम को ग्वालियर रवाना होंगे और वहां से वंदे भारत ट्रेन द्वारा नई दिल्ली लौटेंगे।

Comments