*दतिया विधानसभा उपचुनाव चुनाव के बाद नजर नहीं आएंगे भाजपा प्रत्याशी,में 24 घँटे दतिया में उपलब्ध- घनश्याम सिंह,कांग्रेस प्रत्याशी*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया भाजपा प्रत्याशी भोपाल में रहते है, चुनाव लड़ने दतिया *आए है। चुनाव के बाद यह दतिया में नजर नहीं आएंगे. आपको कोई काम होगा तो मिलने भोपाल जाना पड़ेगा!* जबकि मैं दतिया रहता है। आप 24 घंटे कभी भी संपर्क कर सकते हो मिल सकते हो। आप मुझे जनसेवा *का फिर से मौका दें मैं वादा करता हूँ कि जब तक* विधायक रहूंगा,दिन रात सेवा करूंगा। यह विचार दतिया विधानसभा क्षेत्र के लिए चल रहे चुनाव प्रचार में कांग्रेस *प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने रविवार को ग्राम विजयपुर, सीतापुर, उपरांय, वानोली में मतदाताओं से घर घर जनसंपर्क कर चर्चा के दौरान व्यक्त किए!!*
उन्होंने कहा कि
95 प्रतिशत लोगों ने भाजपा प्रत्याशी को कभी देखा भी नही,कभी मिले भी नही।
*इनके मौसेरे भाई जो भाजपा जिलाध्यक्ष रहे है,उन्होंने इंदरगढ़ में गरीब जनता को जमकर लूटा। उन्होंने आगे कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण किसान परेशान है। समय से खाद मिलता नही, कृषि उपज* बेचने किसान मंडी जाते हैं तो मंडी में नकद पैसा नही मिलता। 2.5 प्रतिशत कमीशन देना पड़ता है। सरकार किसानों *की सुन नहीं रही। कांग्रेस गरीबों की पार्टी हैं, भाजपा पूंजीपतियों की। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने कांग्रेस को 5 साल के लिए जनादेश दिया था। भाजपा ने षड्यंत्र कर उप चुनाव की* स्थिति बना दी हैं, आप सब एकजुट होकर कांग्रेस के लिए वोट करें!!

Comments
Post a Comment