दतिया ज्योति मंदिर में मांडवी कुमारी का स्वागत, बोलीं- आप सबका आशीर्वाद मिले तो जीवन में आगे बढ़ सकूं।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया ज्योति मंदिर में मांडवी कुमारी का स्वागत, बोलीं- आप सबका आशीर्वाद मिले तो जीवन में आगे बढ़ सकूं, 

दतिया। सिंधी समाज की धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र पवित्र अखण्ड ज्योति मंदिर में आयोजित चण्ड उत्सव के अवसर पर कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह एवं उनकी पुत्री मांडवी कुमारी पहुंचीं। इस दौरान पूज्य संत हजारीराम पंचायत ज्योति मंदिर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शॉल ओढ़ाकर उनका स्वागत एवं सम्मान किया। वहीं महिला मंडल द्वारा भी मांडवी कुमारी का शॉल पहनाकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर मांडवी कुमारी ने कहा कि ज्योति मंदिर में भक्ति और आध्यात्मिकता का विशेष वातावरण है। यहां सुंदर भजनों का आयोजन हुआ और मंदिर परिसर में अद्भुत शांति का अनुभव होता है। उन्होंने कहा कि वह ज्योति दरबार में आशीर्वाद लेने आई हैं और समाज के सभी लोगों से जीवन में आगे बढ़ने तथा कुछ अच्छा करने के लिए आशीर्वाद की अपेक्षा करती हैं।

कार्यक्रम में सिंधी समाज के बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे और धार्मिक आयोजन में सहभागिता की।

Comments