*दतिया शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय दतिया में मनाया गया गुरु पूर्णिमा महोत्सव*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया । गुरु पूर्णिमा के अवसर पर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में गुरु पूर्णिमा पर्व मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्या की देवी माँ सरस्वती एवं आचार्य सांदीपनि के चित्र पर दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर  कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। तत्पश्चात अतिथियों का माल्यापर्ण कर एवं उनको अंगवस्त्र एवं श्रीफल देकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए सेवानिवृत्त प्रोफेसर डॉ रामेश्वर प्रसाद गुप्त ने विद्या और अविद्या का भेद समझाते हुए परिमार्जित चेतना को  गुरु का वास्तविक स्वरूप बताया।  उन्होंने शिक्षकों को अपने गुरु धर्म के प्रति सचेत किया और राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदार भूमिका को आगे बढ़कर निभाने का आग्रह किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि व मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए माँ पीतांबरा संस्कृत महाविद्यालय, दतिया के प्राचार्य डॉ हरेंद्र भार्गव जी ने गुरु पूर्णिमा पर्व जिसे व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है का महत्व बताया तथा सदगुरु की महिमा को पौराणिक उपाख्यानों एवं दृष्टांतों के माध्यम से समझाया। उन्होंने भारतीय संस्कृति में गुरु शिष्य संबंधों के महत्व को भी उजागर किया।  इस पुण्य अवसर पर विशिष्ट अतिथि भोज विश्वविद्यालय के निदेशक डॉ रतन सूर्यवंशी जी ने रामायण एवं महाभारत जैसे ग्रंथों के उद्धरण देकर उपस्थित छात्रों को राष्ट्रीय निर्माण के लिए प्रेरित किया तथा जेनजी का मार्गदर्शन करने के लिए ऐसे पौराणिक ग्रंथों का अध्ययन करने तथा उनसे प्रेरणा लेने के लिए भी प्रोत्साहित किया । 
इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ सुभाष चंद्र कौशिक ने बताया कि विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसी तकनीकी की आधुनिक माध्यमों के नैतिक उपयोग की समझ गुरु के माध्यम से ही प्राप्त हो सकेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ जय श्री त्रिवेदी द्वारा किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने विद्यार्थियों से भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने और अपनी सांस्कृतिक विरासत को समझने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन भौतिक विज्ञान विभाग के प्राध्यापक डॉ श्री राम लाहौरिया जी ने किया। कार्यक्रम का सफल संचालन भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पुनीत प्रताप पांडेय ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र छात्राएं तथा समस्त प्राध्यापक गण उपस्थित रहे।

Comments