*दतिया विधानसभा उपचुनाव प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने मंग* लवार को कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर किया संवाद।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*भाजपा कार्यकर्ताओं को मौका देती है, कांग्रेस परिवारवाद को आगे बढ़ाती है*


भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, कांग्रेस एक घर की राजनीतिक पार्टी बनकर रह गई है*
भाजपा सरकार जनता और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करती है, कांग्रेस नेता अपना घर भरते हैं*
 भारत सिंह कुशवाह*
 दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद  भारत सिंह कुशवाह ने मंगलवार को दतिया सहित ग्राम पंचायत कटिली, नुन्वाहा नौनेर सहित अन्य गांवों में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। भाजपा में सामान्य कार्यकर्ता भी बड़े से बड़े पद पर पहुंच सकता है। भाजपा कार्यकर्ताओं को मौका देती है, जबकि कांग्रेस परिवारवाद को आगे बढ़ाती है। भाजपा कार्यकर्ता आधारित दल है, कांग्रेस एक घर की राजनीतिक पार्टी बनकर रह गई है। भाजपा सरकार जनता और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करती है, जबकि कांग्रेस जब सत्ता में आती है तो उसके नेता अपना घर भरते हैं, जनता के विकास के लिए कोई कार्य नहीं करते। कांग्रेस पार्टी में कभी भी कार्यकर्ताओं को आगे नहीं बढ़ने दिया जाता। कांग्रेस में विरासत और परिवार विशेष को ही आगे बढ़ाया जाता है। 
*भाजपा संगठन ने जमीनी कार्यकर्ता को जनता की सेवा के लिए भेजा है*
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भाजपा संगठन से श्री आशुतोष तिवारी जैसे जमीनी कार्यकर्ता को जनता की सेवा के लिए भेजा है। देश में लोकतंत्र है। लोकतंत्र में सभी समाज वर्ग को समान अधिकार मिलना चाहिए, हमारी सरकार इसके लिए भी कार्य कर रहीहै। उन्होंने कहा कि आप सभी देवतुल्य जनता भाजपा के विकास कार्यों को गांव-गांव में देख रहे हैं, इसलिए भाजपा प्रत्याशी  आशुतोष तिवारी को अपना अशीर्वाद प्रदान कर विजयी बनाएं। कांग्रेस ने पिछले ढाई साल से दतिया के विकास को रोकने का भरपूर प्रयास किया है। अब समय आ गया है कि विकास विरोधी कांग्रेस पार्टी को चुनावी मैदान में हराकर उसे सबक सिखाया जाए।  
*अधिकार और सम्मान भाजपा ही दे सकती है*
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि हर व्यक्ति को उसका मान-सम्मान मिलना चाहिए। यह सम्मान भाजपा देती है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार सम्मान के साथ ही विकास भी करती है। भाजपा ने व्यक्ति, समाज, गांव, शहर सभी को उनका अधिकार दिलाया तो वहीं हमारी ऐतिहासिक धरोहरों को भी सहेजा। भाजपा की सरकार में पहली प्राथमिकता विकास कार्यों की रहती है, कांग्रेस परिवारवाद को देखती है। इस देश और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार वर्षों तक रही, लेकिन उन्होंने विकास कार्यों पर कभी ध्यान नहीं दिया। विकास कार्य कराते तो उन्हें दिखाते, लेकिन कांग्रेस ने कभी भी विकास कार्य नहीं कराए। दतिया विधानसभा का विकास भी पिछले ढाई वर्षों से पूरी तरह से ठप्प है।
*भाजपा ने हर वर्ग को प्रतिनिधित्व दिया*
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हर वर्ग के लोगों को प्रतिनिधित्व करने का पूरा अवसर दिया। यह काम सिर्फ भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस में प्रतिनिधित्व सिर्फ राजा-महाराजाओं को मिलता रहा है और अब उनके ही वंशजों को प्रतिनिधित्व करने का मौका भी मिलता है। भाजपा में कार्यकर्ताओं को मौका दिया जाता है। भाजपा ही वह पार्टी है, जहां एक चाय बेचने वाला देश का प्रधानमंत्री बनता है, एक किसान का बेटा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनता है। यह काम अन्य और कोई दल नहीं कर सकता, इसलिए भाजपा मजबूत होगी तो कार्यकर्ता भी मजबूत होगा।
*घर-घर पानी पहुंचाया, सड़कों का जाल बिछाया*
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि पहले माताओं, बहनों को दूर-दूर से पानी लेकर आना पड़ता था, लेकिन हमारी डबल इंजन की सरकारों ने ऐसी योजनाएं बनाई कि अब घर-घर टोटियों से पानी आ रहा है। पहले सड़कों पर धूल का गुब्बार उड़ता था, लेकिन अब सड़कों का जाल बिछ गया है। एक-एक गांव को तीन-तीन सड़कों से जोड़ा गया है। जिसकी जहां से इच्छा होती है वह वहां से आ-जा सकता है। यह काम सिर्फ भाजपा ही करा सकती है।
*जगह-जगह हुआ स्वागत*
दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रभारी व ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह का ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचने पर भव्य स्वागत, सत्कार भी हुआ। जगह-जगह लोगों ने उन पर फूल वर्षा भी की। इससे अभिभूत होकर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन भी किया।


Comments