KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उमरिया जिला इकाई का जिला सम्मेलन संपन्न।*
पत्रकार भवन बनाना मेरी जिम्मेदारी :मीना सिंह।
समाज का आईना है पत्रकार-पूर्व विधायक अजय सिंह।
वरिष्ठ पत्रकारों का मार्गदर्शन लेकर ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वाह करें: शलभ
उमरिया मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ उमरिया जिला इकाई का सम्मेलन संगठन प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया के मुख्य अतिथि में बांधवगढ़ स्थित टाइगर हैवन रिसोर्ट में संपन्न हुआ। जिसमें पूर्व मंत्री एवं मानपुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक सुश्री मीना सिंह ,जिला पंचायत उमरिया अध्यक्ष अनुजा पटेल, पूर्व विधायक अजय सिंह ,भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ,भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य मिथिलेश मिश्रा, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी. विजय कोल, जनपद सदस्य सुश्री रोशनी सिंह ,जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एडवोकेट पुष्पराज सिंह नगर पालिका उमरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि त्रिभुवन प्रताप सिंह की विशेष उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान कर दी। इस अवसर पर मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांताध्यक्ष शलभ भदौरिया सहित
प्रदेश संगठन प्रभारी मोहम्मद अली, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार दुबे मुरैना, प्रदेश सचिव मेहंदी हसन, प्रदेश संयुक्त सचिव कौशल बाबा पाठक, विज्ञापन प्रभारी नीरज रघुवंशी समेत शहडोल जिला अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार आदि की विशिष्ट उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता उमरिया जिला इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत दुबे ने की इस दौरान मंच संचालन संतोष सिंह के द्वारा किया गया, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मीना सिंह ने बांधवगढ़ में प्रस्तावित पत्रकार भवन के निर्माण में आने वाली समस्त कठिनाइयों को प्रशासनिक स्तर से दूर करने एवं भवन निर्माण हेतु लगने वाली लागत एक लाख से एक करोड़ तक कि राशि देकर पत्रकार भवन निर्माण की जिम्मेदारी ली जिसका उपस्थित पत्रकारों ने करतल ध्वनी से स्वागत किया।
पूर्व विधायक अजय सिंह ने भी पत्रकारों की समाज में महती भूमिका को उजागर करते हुए पत्रकारों को समाज का आईना बताया एवं पत्रकारों के मुखिया शलभ भदोरिया जी का उमरिया जिले में विशेष स्वागत करते हुए अपना यह स्नेह हमेशा बनाए रखने की बात कही।भाजपा अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने भी पत्रकारों के विषम परिस्थिति में निर्भीक होकर काम करने और लोगों की आवाज बनने की बात कही।
मिथिलेश मिश्रा ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सजग प्रहरी करार देते हुए उनके चुनौती पूर्ण कार्यक्षेत्र में करते रहकर अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन करने पर प्रकाश डाला।
कांग्रेस अध्यक्ष विजय कोल, एडवोकेट पुष्पराज सिंह ,जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल, बांधव भूमि के संपादक राजेश शर्मा, जन दुनिया संपादक संतोष गुप्ता, जनपद सदस्य रोशनी सिंह आदि ने अपने ओजस्वी एवं सार गर्भित उद्बोधन से संबोधित किया।कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि की आसंदी से प्रांताध्यक्ष शलभ भदोरिया ने पत्रकारों को अपनी खबरों के माध्यम से सही और सटीक सूचना प्रकाशित करने की नसीहत देते हुए पत्रकारों का कार्य संपादित करने वाले आदि पत्रकार देवर्षि नारद, सूर्णपंखा एवं हनुमान जी का उदाहरण देकर सही और गलत संसूचना प्रसारित करने के परिणामों पर प्रकाश डालते हुए देश और समाज के विकास की पत्रकारिता करने की बात पर बल दिया।कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी म्यूजिकल ग्रुप के द्वारा अतिथियों के स्वागत में अपनी शानदार प्रस्तुति दी गई।स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष श्री चंद्रकांत दुबे एवं आभार प्रदर्शन महासचिव विजय द्विवेदी द्वारा किया गया, इस दौरान मानपुर ब्लॉक अध्यक्ष रामविलास त्रिपाठी, चंदिया ब्लॉक अध्यक्ष कंचन साहू ,पाली ब्लॉक अध्यक्ष आशीष दुबे अपनी टीम के साथ उपस्थित रहे।कार्यक्रम में संभागीय उपाध्यक्ष राम सजीवन उपाध्याय ,सचिव श्री राम स्वयंवर शर्मा ,सहसचिव वंश रूप शर्मा सहित आशुतोष त्रिपाठी, देवेंद्र चतुर्वेदी, त्रिवेणी शरण द्विवेदी, रवि सेन आदि सैकड़ो की तादाद में पदाधिकारी पत्रकार गण मौजूद रहे थे।कार्यक्रम में पधारे हुए समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर शाल श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आयोजको ने आत्मिक स्वागत किया

Comments
Post a Comment