दतिया चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ समाज का हुआ आयोजन, मंत्री विश्वास सारंग हुए शामिल, उप चुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मतदान की अपील।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। शहर के चित्रगुप्त मंदिर में शनिवार को कायस्थ समाज द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के केबिनेट मंत्री विश्वास सारंग मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। समाजजनों ने उनका पुष्पमालाओं एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर दतिया विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी आयोजन में मौजूद रहे, उन्होंने समाज के लोगों से मुलाकात कर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। समाजजनों ने उनका भी फूल-मालाओं से स्वागत किया। मंत्री विश्वास सारंग ने अपने संबोधन में केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी को विजयी बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा आप आशुतोष तिवारी को जिताए बाकी मुझपर छोड़ दें। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं महिला प्रतिनिधियों की भी सक्रिय भागीदारी रही।

Comments