KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
कोलारस शिवनारायण अग्रवाल
*थाना कोलारस पुलिस द्वारा 24-25.07.2026 की दरम्यानी रात कोलारस बाजार में 07 दुकानों व गुमटियों से हुई चोरी का पर्दाफास कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा सम्पूर्ण जिले में अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की धर पकड हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
कोलारस मे फरियादी वीरू पुत्र मनमोहन खटीक उम्र 32 साल निवासी वार्ड नम्बर 07 खटीक मोहल्ला कोलारस ने थाना कोलारस पर रिपोर्ट लिखाई कि दिनांक 24-25.07.2026 की दरम्यानी रात को कोई अज्ञात चोर उसकी व पडौसियो की कुल 07 दुकाने व गुमटियो के ताले तोडकर उसमे रखा सामान चोरी कर ले गया है, जिस पर से थाना कोलारस मे अपराध क्रमांक 264/2025 धारा 331(4), 305 (A) बीएनएस का कायम कर विवेचना मे लिया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा अज्ञात आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आदेशित किया गया थाना प्रभारी कोलारस पुनीत बाजपेयी के द्वारा पुलिस टीम गठित की गई। उक्त टीम द्वारा कस्बा में लगे सीसीटीव्ही कैमरे व मुखबिर तंत्र मजबूत कर घटना स्थल के आस पास पूछताछ की गई व आज दिनांक को मुखविर सूचना प्राप्त हुई की मीट मार्केट मे हुयी चोरी का आरोपी इरफान खांन जगतपुर हनुमान मंदिर के पास बैठा है मुखबिर की सूचना की तस्दीक हेतु हनुमान मंदिर जगतपुर कोलारस पहुंचे तो एक व्यक्ति पुलिस को आता देखकर भागने की कोशिश करने लगा जिस पर संदेह होने से उसे घेरकर पकडा एवं उसका नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम इरफान पिता अख्तर खांन उम्र 30 साल निवासी इन्दिरा कालोनी जगतपुर कोलारस का होना बताया जिससे चोरी के संबंध में पूछताछ की तो उसने अपने एक अन्य दोस्त मोनू धाकड के साथ मिलकर मीट मार्केट व आसपास की दुकानों का ताला तोडकर दुकानों का सामान व नगदी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गये माल मसरूका में से हिस्से में मिला चोरी का सामान एवं चोरी करने में उपयोग की गई एक मोटर सायकल बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से उसे माननीय न्यायालय के आदेश से जेल भेज दिया गया है।
सरायनीय भूमिका - निरीक्षक पुनीत बाजपेयी थाना प्रभारी कोलारस, उनि, बबलेश कुमार, प्रआर रघुवीर संह, प्रआर नरेश यादव, आर दीपक जाट थाना कोलारस जिला शिवपुरी की मुख्य भूमिका रही है।
Comments
Post a Comment