सारे काम छोड़ दो सबसे पहले वोट दो,बच्चों ने ली दादा दादी और माता-पिता को मतदान कराने की शपथ

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया।स्वीप जागरूकता अभियान के अंतर्गत खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अधिक से अधिक मतदान कराने के उद्देश्य से शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक २ पीतांबरा पीठ प्रांगण में शपथ का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा, जिला सामाजिक न्याय विभाग के प्रभारी प्रमुख कलाकार विनोद मिश्र, संजय रावत ने छात्र छात्राओं और शिक्षक शिक्षिकाओं को अपने मत अधिकार प्रयोग अवश्य करने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शपथ दिलवाई।इस दौरान बच्चों को संदेश देते हुए कहा कि आप अपने माता-पिता और दादा-दादी को मतदान करने के लिए अवश्य बोले कार्यक्रम में राजकुमार दांगी, सुपरवाइजर निर्वाचन, प्रियंका चौधरी, बीएलओ नीतू गुप्ता, दीपा पांडे राजेंद्र तोमर, अनीता नाहर , राखी अडजरिया, अर्चना शुक्ला वंदना द्विवेदी बीएलओ शिक्षक गण/शिक्षिकाएं उपस्थित रही।

Comments