दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी ने जनसंपर्क किया मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ।

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

*दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने शनिवार को दतिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उदगवां एवं उपरायं में आयोजित जनसभाओं में भी सहभागिता की।*

*-भाजपा की विचारधारा देश-समाज को जोड़ने और कांग्रेस की तोड़ने की रही है*
*-कांग्रेस ने कभी भी विकास की चिंता नहीं की, भाजपा विकास कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रही*
*-कांग्रेस जनता से झूठे वादे करके वोट मांगती है, भाजपा विकास कार्यों के दम पर जनता के बीच में जाती है*
*-हमारी सशक्त, समृद्ध डबल इंजन वाली सरकार दतिया के विकास के लिए भी कभी पीछे नहीं रही*
दतिया, दिनांक 25/07/2026। दतिया उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने शनिवार को दतिया विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्रों में सघन जनसंपर्क किया एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ उदगवां एवं उपरायं में आयोजित जनसभाओं में भी सहभागिता की। उन्होंने सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा से देश और समाज को तोड़ने का काम किया है, लेकिन भाजपा की नीति सदैव देश और समाजों को जोड़ने की रही है। कांग्रेस ने झूठे वादे करके जनता से वोट मांगे, लेकिन कभी भी उनका भला नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी विकास कार्यों के साथ उपचुनाव के मैदान में उतरी है। भाजपा की डबल इंजन सरकार में विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त है। भाजपा ने हर वर्ग, हर समाज को बहुत कुछ दिया। श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि भाजपा ने इस बार मुझ साधारण कार्यकर्ता को आपका सेवक बनाकर आपके बीच में भेजा है। सेवा कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी।
*सशक्त एवं समृद्धशाली नेतृत्व की पार्टी है भाजपा-*
पार्टी प्रत्‍याशी श्री आशुतोष तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के पास सशक्त एवं समृद्धशाली नेतृत्व है। हम सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल के नेतृत्व में भाजपा सरकार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं। भाजपा की डबल इंजन सरकार हर वर्ग, हर समाज के लिए कार्य कर रही है। दतिया के विकास के लिए भी डबल इंजन की सरकार ने कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी, लेकिन पिछली बार यहां से कांग्रेस के विधायक आए तो दतिया का विकास कार्य ही ठप्प पड़ गया। अब अगले ढाई वर्षों तक केवल दतिया विधानसभा के विकास कार्यों को गति देना है। विकास कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी। 
*भाई, बेटा बनकर करता रहूंगा दतिया की जनता की सेवा-*
पार्टी प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी को दतिया विधानसभा क्षेत्र में जनता का आशीर्वाद मिल रहा है। उनका गांव-गांव पहुंचने पर स्वागत, सत्कार भी जमकर हो रहा है। श्री आशुतोष तिवारी सभी का अभिवादन भी स्वीकार कर रहे हैं तो वहीं दतिया की जनता को विश्वास भी दिला रहे हैं कि वे उनका भाई, बेटा बनकर उनकी सेवा करते रहेंगे। सेवा कार्यों में कोई कमी नहीं रहेगी।  उनका दतिया की धरती से गहरा लगाव है, इसलिए भाजपा ने उन्हेें यहां से प्रत्याशी बनाकर सेवा का अवसर दिया है। श्री आशुतोष तिवारी ने लोगों से 30 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी के निशान कमल पर बटन दबाने की अपील की।


Comments