KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*-दतिया की जनता ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अटूट आस्था का परिचय दिया*
बीजेपी प्रत्याशी आशुतोष तिवारी*
दतिया, 30/07/2026। भारतीय जनता पार्टी के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने लोकतंत्र के महापर्व में उत्साहपूर्वक भागीदारी निभाने वाले विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि दतिया की जागरूक जनता ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी अटूट आस्था और जिम्मेदारी का परिचय दिया है। उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित मतदान संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन प्रशासन, पुलिस प्रशासन, सुरक्षा बलों, मतदान दलों तथा चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से मतदान प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
भाजपा के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रत्याशी श्री आशुतोष तिवारी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं तथा चुनाव अभियान में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता के प्रति भी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के समर्पण, परिश्रम और अनुशासन ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दतिया की जनता का निर्णय क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य, विकास और सुशासन को नई दिशा देगा।
Comments
Post a Comment