*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना बैराड़ पर आयोजित ग्राम चौपाल में जन समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये।*
KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
संपादक साहिल खान
*पुलिस अधीक्षक शिवपुरी द्वारा थाना बैराड़ पर आयोजित ग्राम चौपाल में जन समस्याओं को सुना एवं निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिये।*
*बैराड़ में सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ाने व नशे के विरुद्ध जागरुकता लाने के लिये चर्चा की।*
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया द्वारा आमजन की समस्याओं को सुनने एवं निराकरण हेतु क्षेत्र में ग्राम चौपाल का आयोजन करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैराङ थाने पर आयोजित ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया जिममें पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया उपस्थित रही एवं लोगों की समस्याओं को सुना।
ग्राम चौपाल में पोहरी एसडीओपी थाना प्रभारी बैराङ व आस पास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, व्यापारी वर्ग के व्यक्ति, पत्रकारगण एवं आमजन भी उपस्थित हुए। पुलिस अधीक्षक द्वारा आम जन की समस्याओं को सुना गया एवं मौके पर समस्याओं का तत्काल निराकरण किया गया।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी के द्वारा नशे के प्रति जागरूक रहने एवं सभी प्रकार के नशे से दूर रहने के संबंध में निर्देश दिये गये। बैराड़ बस स्टेंड पर बने पुलिस सहायता केन्द्र पर पुलिस बल तैनात करने के संबंध में एवं अनाज मण्डी बैराड़ में पुलिस भ्रमण हेतु थाना प्रभारी को आदेशित किया गया, थाना प्रभारी को बताया कि नगर पालिका के सहयोग से आवश्यक जगहों पर सीसीटीव्ही कैमरे एवं स्ट्रीट लाईट लगाने की व्यवस्था की जावे।
सहयोगी जनता- सक्रिय पुलिस- सुरक्षित समाज

Comments
Post a Comment