KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया पीतांबरा पीठ संस्कृत महाविद्यालय में 4-5 अगस्त को राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी
‘तन्त्रागम साधना एवं श्री पीताम्बरा पीठ’ विषय पर देशभर के 40 से अधिक विद्वान करेंगे मंथन
दतिया। श्री पीताम्बरा पीठ संस्कृत महाविद्यालय, दतिया एवं कालिदास संस्कृत अकादमी, उज्जैन के संयुक्त तत्वावधान में 4 एवं 5 अगस्त 2026 को दो दिवसीय राष्ट्रीय शोध संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘तन्त्रागम साधना एवं श्री पीताम्बरा पीठ’ रखा गया है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हरेन्द्र कुमार भार्गव ने बताया कि संगोष्ठी में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों से आने वाले 40 से अधिक विद्वान शोध-पत्रों के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रगुरु स्वामीजी महाराज के आदर्शों एवं उद्देश्यों को आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम
4 अगस्त 2026 : उद्घाटन सत्र प्रातः 11:30 बजे से
5 अगस्त 2026 : समापन सत्र दोपहर 1:00 बजे से
इस राष्ट्रीय संगोष्ठी में तंत्र साधना, भारतीय ज्ञान परंपरा एवं श्री पीताम्बरा पीठ की आध्यात्मिक विरासत पर गहन विमर्श होगा। आयोजन को लेकर शिक्षाविदों एवं शोधार्थियों में उत्साह देखा जा रहा है।
Comments
Post a Comment