दतिया में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा से संकल्प अभियान’

 खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया में एक माह तक जनसेवा, स्वच्छता, जनभागीदारी और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे। शनिवार को सर्किट हाउस में मंत्री राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में तैयारियों को लेकर बैठक हुई।
अभियान में स्वच्छता एवं श्रमदान, योजनाओं की जानकारी और हितग्राहियों को लाभ, चित्रकला-भाषण प्रतियोगिता, सेवा ज्योति यात्रा, मानव रंगोली, हैकाथॉन और जनसेवक महाकुंभ जैसी गतिविधियां होंगी।

मंत्री शुक्ला ने अधिकारियों को सभी तैयारियां समय-सीमा में पूरी करने और अधिक से अधिक नागरिकों, युवाओं व सामाजिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Comments