दतिया 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध को थाना उनाव पुलिस एवं ‘अपना घर आश्रम’ डबरा के संयुक्त प्रयासों से मिला परिवार पुलिस अधीक्षक दतिया की मौजूदगी में हुआ परिवार से भावुक मिलन

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टरचेतन दास सुखानी
पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल के विशेष मार्गदर्शन एवं प्रयासों तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाण्डेर पूनमचंद यादव के मार्गदर्शन में थाना उनाव पुलिस द्वारा निराश्रित, जरूरतमंद, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की सहायता एवं पुनर्वास के लिए निरंतर मानवीय पहल की जा रही है। थाना उनाव पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि, एक वृद्ध व्यक्ति, जो लंबे समय से अपने परिवार से बिछड़ा हुआ है तथा मानसिक रूप से अस्वस्थ अवस्था में ग्राम इकारा में एक व्यक्ति के घर पर रह रहा है। सूचना पर थाना उनाव पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर वृद्ध व्यक्ति को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। वृद्ध व्यक्ति के सुरक्षित पुनर्वास एवं देखभाल के लिए थाना उनाव पुलिस द्वारा ‘अपना घर आश्रम’, डबरा से समन्वय स्थापित कर उसे आश्रम में पहुंचाया गया। इसके पश्चात पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन द्वारा संयुक्त रूप से वृद्ध व्यक्ति की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश के लिए लगातार प्रयास किए गए। पुलिस एवं आश्रम प्रबंधन के निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप वृद्ध व्यक्ति की पहचान सतीश पुत्र सुखई पटेल, उम्र 60 वर्ष, निवासी टिकरवारा, जिला मंडला के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें ‘अपना घर आश्रम’, डबरा बुलाया गया। 20 वर्षों बाद परिवार से हुआ भावुक मिलन दिनांक 27 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक दतिया मयूर खंडेलवाल की उपस्थिति में ‘अपना घर आश्रम’, डबरा में लगभग 20 वर्षों से परिवार से बिछड़े वृद्ध सतीश को उसके परिजनों से मिलाया गया। वर्षों बाद अपने पति एवं पिता को अपने सामने पाकर परिजनों की आंखों में खुशी और भावुकता के आंसू छलक उठे। यह मिलन उपस्थित सभी लोगों के लिए भावुक एवं मार्मिक क्षण रहा। पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल ने वृद्ध सतीश एवं उसके परिजनों से आत्मीयता से मुलाकात की तथा इस मानवीय कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘अपना घर आश्रम’, डबरा के प्रबंधन एवं सदस्यों के प्रयासों की सराहना की। आश्रम में निवासरत लोगों से भी मिले पुलिस अधीक्षक इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल ने ‘अपना घर आश्रम’ में निवासरत महिलाओं, पुरुषों एवं बच्चों से भी आत्मीय मुलाकात की। उन्होंने उनके स्वास्थ्य, रहन-सहन एवं आश्रम में उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली तथा उनसे संवाद कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। पुलिस अधीक्षक ने आश्रम प्रबंधन द्वारा निराश्रित एवं जरूरतमंद लोगों की सेवा, देखभाल एवं पुनर्वास के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा सेवा कार्यों की सराहना की। दतिया पुलिस द्वारा भविष्य में भी निराश्रित, मानसिक रूप से अस्वस्थ एवं परिवार से बिछड़े व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित आश्रय एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने तथा उनके परिजनों से मिलाने के लिए संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य किया जाएगा।

Comments