खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
भोपाल। साहकार नगर, त्रिलंगा स्थित माधव आयुर्वेद वेलनेस एंड पंचकर्मा सेंटर द्वारा रविवार 27 सितंबर 2026 को न्यूरो एवं स्पाइन से संबंधित समस्याओं के लिए निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श शिविर आयोजित किया जा रहा है।
शिविर का समय शाम 4:00 बजे से 7:00 बजे तक रहेगा।
शिविर में कमर दर्द,गर्दन दर्द, साइटिका,स्लिप डिस्क/डिस्क प्रोलैप्स,नसों में दर्द एवं झनझनाहट,मांसपेशियों में जकड़न,माइग्रेन एवं सिरदर्द तथा पैरालिसिस के बाद की देखभाल जैसी समस्याओं के लिए आयुर्वेदिक परामर्श एवं उचित देखभाल संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
माधव आयुर्वेद की ओर से बताया गया कि शिविर का उद्देश्य न्यूरो एवं स्पाइन से जुड़ी समस्याओं के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना तथा आयुर्वेद आधारित स्वास्थ्य देखभाल के बारे में जानकारी उपलब्ध कराना है।
शिविर में परामर्श निःशुल्क रहेगा तथा निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध रहेंगी।
शिविर में शामिल होने के लिए पूर्व पंजीकरण आवश्यक है। *स्थान:* *E-8/45, साहकार नगर,त्रिलंगा, भोपाल*
*आयोजक* ---
*डॉ अनूप श्रीवास्तव,*
*माधव आयुर्वेद*
*वेलनेस एंड पंचकर्म सेंटर*

Comments
Post a Comment