खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
भाजपा पूरे देश में साम,दाम,दंड, भेद से चुनाव जीतती हैं-घनश्याम सिंह,विधायक
ग्राम चिरूला में दतिया विधायक ने मतदाताओं का जताया आभार
दतिया। भाजपा पूरे देश में चुनाव जीतने के लिए साम,दाम,दंड,भेद की नीति अपनाती हैं, पर दतिया के उप चुनाव में जनता ने लालच,प्रलोभन और दबाव को दरकिनार कर
कांग्रेस को जिताया।
अब दतिया भयमुक्त हैं, ईश्वर की बड़ी कृपा हैं।
मेरा जो स्वभाव है, वह बदलेगा नहीं। मैं पूरी निष्ठा,लग्न से सरल राजनीति करूंगा, किसी काम को करा नहीं सकूं तो बिगाड़ने का काम कभी नहीं करूंगा।
यह विचार दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने शनिवार को ग्राम चिरूला में ग्रामीण मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कही।
इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक श्री सिंह का फूल मालाएँ पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रामकिशुन नन्ना, मुकेश यादव, दीपेंद्र पुरोहित, प्रेम नारायण कुशवाहा, राकेश यादव, नीरज शर्मा, शैलेश परमार, संतोष चौबे आदि उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment