खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*सीएमएचओ ने पीएचसी सालोन-बी का किया निरीक्षण,राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा*
*सुपरवाईजर सहित डीईओ को जारी किया कारण बताओं नोटिस*
दतिया।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया डॉ. बी.के. वर्मा ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सालोन-बी का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. डी.के. सोनी तथा मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी, विकासखण्ड भाण्डेर डॉ. जयंत यादव भी उपस्थित रहे।सीएमएचओ डॉ. वर्मा ने स्वास्थ्य केन्द्र में संचालित विभिन्न राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यक्रमवार प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने विशेष रूप से डिलेवरी अपडेशन, यूविन पोर्टल अपडेशन तथा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी एवं लाभार्थियों का डाटा संबंधित पोर्टल पर समय-सीमा में अद्यतन किया जाए, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं का समय पर लाभ मिल सके।निरीक्षण के दौरान डाटा संधारण एवं ऑनलाइन अपडेशन से संबंधित कार्यों की भी बारीकी से समीक्षा की गई। कार्य में अपेक्षित प्रगति नहीं पाए जाने पर सीएमएचओ ने डाटा एंट्री ऑपरेटर प्रदीप कुशवाहा के कार्य के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्यक्रमों की सफलता के लिए मैदानी स्तर पर की जा रही गतिविधियों के साथ-साथ उनका सही एवं समय पर डिजिटल अपडेशन भी अत्यंत महत्वपूर्ण है।इसी क्रम में कार्यों की मॉनिटरिंग एवं पर्यवेक्षण में अपेक्षित सुधार के लिए सुपरवाइजर प्रज्ञाकर गुप्त को भी नोटिस जारी किया गया। सीएमएचओ ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें तथा राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की प्रगति में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें।निरीक्षण के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का समस्त स्टाफ एवं फील्ड कर्मचारी उपस्थित पाए गए। सीएमएचओ ने स्वास्थ्य केन्द्र में उपलब्ध सेवाओं को सुचारू रूप से संचालित रखने तथा आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के प्रत्येक कर्मचारी की जिम्मेदारी है कि शासन की स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जाए।
Comments
Post a Comment