KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ. बी.के. वर्मा के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य विभाग की गठित टीम ने गुरुवार को दतिया शहर के निजी अस्पतालों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण दल में चिकित्सा अधिकारी डॉ. राहुल चउदा, डॉ. ज्योत्सना सेंगर, कार्तिकेय एवं शैलेष शामिल रहे। टीम ने रामराजा हॉस्पिटल एवं सिद्धी विनायक हॉस्पिटल का निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा व्यवस्थाओं, ऑपरेशन थिएटर, आवश्यक उपकरणों तथा मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने अस्पतालों में व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए आवश्यक अभिलेख एवं सुविधाओं की भी जानकारी ली। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अस्पताल प्रबंधन को शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित आवश्यक प्रावधानों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। प्रायवेट हॉस्पीटल के निरीक्षण के पश्चात् पाई गई कमियों के संबंध में जांच रिपोर्ट आगामी कार्यवाही हेतु मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी दतिया को भेज दी है।
सीएमएचओ डॉ. बी.के. वर्मा ने बताया कि निजी स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हों, इसे सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Comments
Post a Comment