खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*बच्चों ने बनाई स्वच्छता स्वास्थ्य और शिक्षा पर शानदार चित्र दिया विकसित भारत का संदेश*
*बच्चे शिक्षित होकर देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे - कामेश्वर त्रिपाठी*
दतिया स्कूल शिक्षा विभाग दतिया द्वारा सेवा ही संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत शासकीय माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 पीतांबरा पीठ दतिया में चित्रकला निबंध और रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के युवा नेता कामेश्वर त्रिपाठी जी उपस्थित रहे जबकि विशेष अतिथि के रूप संजय रावत खेल समन्वयक खेल एवं युवा कल्याण विभाग विकासखंड दतिया ने सर्वप्रथम मां सरस्वती का विधिवत पूजन किया गया इस अवसर पर श्री त्रिपाठी जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के बच्चे हमारे देश का भविष्य उनके द्वारा बनाए गए शानदार चित्र समाजिक संदेश दे रहे हैं कि हमारा विकसित भारत कैसा होना चाहिए स्वच्छता पर्यावरण जल बचाओ बेटी बचाओ शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए का संदेश दिया गया विद्यालय में चित्रों की प्रदर्शनी भी लगाई गई छात्राओं द्वारा सेवा ही संकल्प विषय पर रंगोली भी बनाई गई
कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापिका श्रीमती आकांक्षा रावत ने किया इस अवसर पर प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र मेडल पहनकर पुरस्कृत किया गया इस अवसर पर जन शिक्षक अवधेश मिश्रा भारती गुप्ता प्रियंका चौधरी अर्चना शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment