दतिया बुंदेला बाबाओ के वजह से ही बुंदेलखंड प्रसिद्ध है,बड़े अस्पताल के पीछे लाल टोरिया स्थित बुंदेला बाबा पर विशाल भंडारे का आयोजन
KHABAR AAPTAK NEWSINDIA
दतिया। बड़े अस्पताल के पीछे स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल लाल टोरिया पर बुंदेला बाबा मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और बुंदेला बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
बताया गया कि बबलू प्रजापति एवं उनके समस्त परिवार द्वारा लगातार 19 वर्षों से बुंदेला बाबा लाल टोरिया पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी श्रद्धा और भक्ति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने धार्मिक स्थल पर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। आयोजक बबलू प्रजापति एवं समस्त परिवार ने सभी श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए सहयोग प्रदान किया।
स्थानीय लोगों ने परिवार द्वारा लगातार 19 वर्षों से धार्मिक एवं सामाजिक सेवा के इस कार्य को सराहनीय बताते हुए आयोजन की प्रशंसा की।


Comments
Post a Comment