दतिया इंदरगढ़ अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास अधीक्षक निलंबित।*

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया इंदरगढ़ अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास अधीक्षक निलंबित, छात्रावास अधीक्षक डीआर राहुल को कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े ने किया निलंबित। *तहसीलदार दीपक यादव के आकस्मिक निरीक्षण में छात्रावास के अंदर मिली थी अव्यवस्थाएं।* छात्रावास के अंदर आटे में कीड़े और सड़ी सब्जियों के साथ छात्र के पलंग से बंधा मिला था पालतू कुत्ता। *तहसीलदार इंदरगढ़ के प्रतिवेदन पर कलेक्टर ने अधीक्षक डीआर राहुल को किया निलंबित।* छात्रावास की देखरेख आदि पर ध्यान नहीं दिए जाने पर प्रस्तुत हुआ था अनुशासनात्मक कार्रवाई का प्रस्ताव। *निलं​बन अवधि में जनजातीय कार्यालय विभाग मुख्यालय पर किया गया अटैच।*

Comments