नशामुक्त परिवार के रूप में चयनित छात्राएं रून-झुन निरंजन,भारती यादव को ₹500-500 की पुरस्कार राशि से किया प्रोत्साहित

खबर आपतक न्यूज़ इंडिय दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान नशा मुक्त युवा राष्ट्र की शान है-संजय भार्गव नशामुक्त परिवार के रूप में चयनित छात्राएं रून-झुन निरंजन,भारती यादव को ₹500-500 की पुरस्कार राशि से किया प्रोत्साहित
दतिया। नशा मुक्त भारत। अभियान की छठवीं वर्षगांठ एवं सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत बड़ौनी तहसील की ग्राम पंचायत ऐरई स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नशामुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम सर्वप्रथम विद्यालय के प्रधान अध्यापक रामेश्वर साहू जी के द्वारा विद्यार्थियों को आज के समय में बढ़ती हुई नशे की भयंकर समस्या से कैसे निपटा जाए इस विषय में युवाओं को आगे आने के लिए साहू जी ने आवाहन किया कि आज की नई पीढ़ी अगर ठान ले कि हमें अपने ही घर से नशा मुक्ति घर की संकल्पना साकार करना है और हम सभी ने ठाना है कि नशा मुक्ति घर द्वार और समाज बनाना है इसी क्रम में शिक्षक राजकुमार अहिरवार जी ने नशे से होने वाले 10 प्रभावों के बारे में समझाया उन्होंने बताया कि नशा व्यक्ति को सामाजिक मानसिक एवं आर्थिक तीनों ही तरह से समाप्त कर देता है इसी क्रम में समर्पण नशा मुक्ति केंद्र के संचालक संजय भार्गव ने विद्यालय के विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं पारिवारिक दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी गई तथा उन्हें नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं उपस्थित प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। साथ ही नशामुक्ति से संबंधित संकल्प पत्र एवं जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए। प्रतिभागियों को स्वल्पाहार भी कराया गया। कार्यक्रम के दौरान नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अथवा उनके परिजनों को सहायता एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के लिए नशा मुक्ति हेल्पलाइन नंबर 14446 तथा मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई तथा इन हेल्पलाइन नंबरों का प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही नशा मुक्ति के पंपलेट संकल्प एवं शपथ पत्र वितरित किए गए शिक्षकों एवं नशामुक्ति मित्रों की रही सहभागिता कार्यक्रम में विद्यालय प्रधानाचार्य श्री रामेश्वर साहू कमलेश पाठक विवेक श्रीवास्तव राजीव कुमार सेन राजकुमार अहिरवार प्रेम प्रकाश वर्मा, कैलाश सेन ,सरिता भार्गव नीरज रैकवार, नरोत्तम जाटव ,दीपिका तिवारी, कैलाश सेन ,धर्मेंद्र परमार, शांति निखरा मनोज रैकवार ,सभी शिक्षक शिक्षिकये उपस्थित रहे। सेवा संकल्प अभियान में नशामुक्ति मित्रों दीपक यादव विनय साहू कपिल शर्मा देवेंद्र शर्मा हेमंत पचौरी अंकुश कुशवाहा अन्य नशामुक्ति मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में नशे के विरुद्ध जागरूकता बढ़ाने तथा “नशामुक्त परिवार–नशामुक्त समाज–नशामुक्त दतिया” के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

Comments