खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी
*सेवा संकल्प के तहत* सेवा मेरा योगदान* अभियान अंतर्गत निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा शिविर आयोजित*
*ग्रामीणों को आयुर्वेद, योग एवं स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक*
दतिया। कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े के निर्देशन में सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद एवं आयुष विभाग के संयुक्त तत्वावधान में ग्राम सिंधवारी में निःशुल्क आयुर्वेद चिकित्सा एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं औषधियों का लाभ लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती परिणीता राजे, सदस्य शासी निकाय, विशिष्ट अतिथि डॉ. सुशील प्रजापति, जिला आयुष अधिकारी, श्री रामजीशरण राय, सदस्य, बाल कल्याण समिति तथा श्री कप्तान सिंह दांगी, सरपंच ग्राम सिंधवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री मुनेंद्र शेजवार, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा माँ भारती एवं भगवान धन्वंतरि के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया गया।
मुख्य अतिथि श्रीमती परिणीता राजे ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आयुर्वेद हमारी प्राचीन एवं समृद्ध चिकित्सा परंपरा है, जिसे दैनिक जीवन में अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा दिया जा सकता है। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वास्थ्य एवं जनसेवा से जुड़े प्रयासों का उल्लेख किया।
विशिष्ट अतिथि जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशील प्रजापति ने एकीकृत चिकित्सा पद्धति के माध्यम से स्वस्थ रहने के उपायों की जानकारी दी। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में ग्रामीणों को अवगत कराया तथा नियमित दिनचर्या, संतुलित आहार, योग एवं आयुर्वेद को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए बाल कल्याण समिति के सदस्य श्री रामजीशरण राय ने आयुर्वेद एवं योग को अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बच्चों और परिवारों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को बाल अधिकारों, बच्चों की देखरेख एवं संरक्षण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी तथा बच्चों के साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव न करने और उन्हें सुरक्षित एवं संरक्षणपूर्ण वातावरण उपलब्ध कराने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री मुनेंद्र शेजवार, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने सेवा संकल्प अभियान की विस्तृत जानकारी देते हुए आयुर्वेद की उपयोगिता एवं स्वस्थ जीवनशैली के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने ग्रामीणों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा विभागीय योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया।
शिविर में डॉ. बृजेश बघेल द्वारा ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क आयुर्वेदिक औषधियों का वितरण किया गया। ग्रामीणों ने शिविर में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्राप्त किया।
कार्यक्रम के अंत में श्रीमती ज्योति गोस्वामी, ब्लॉक समन्वयक ने सभी अतिथियों, विभागीय अधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रानू श्रीवास्तव, जीआरएस, अरविंद पालीवाल, यादवेंद्र सिंह यादव, हरिमोहन दांगी, योग प्रशिक्षक, सुमित्रा बाई, महिला कार्यकर्ता, श्यामवती, पीटीएस सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
उक्त जानकारी श्री मुनेंद्र शेजवार, जिला समन्वयक, मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, दतिया द्वारा दी।
Comments
Post a Comment