*लोकतंत्र संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा -अशोक दांगी बगदा*

खबर आपतक न्यूज़ इंडिया
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखानी

दतिया/राहुल गांधी,प्रियंका गांधी सहित साथी सांसदों के साथ किया गया कथित दुर्व्यवहार और लाठीचार्ज की घटना के विरोध में गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में कड़ा विरोध प्रदर्शन किया घटना के विरोध में कांग्रेस ने काला दिवस मनाते हुए किला चौक पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी हाथों में बांधकर नारेबाजी कर अपना आक्रोश व्यक्त किया कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी प्रियंका गांधी सहित साथी सांसदों के साथ किया गया कथित दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक मूल्यों और जनप्रतिनिधियों के सम्मान से जुड़ा गंभीर सवाल है दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कहा लोकतंत्र में जनता की आवाज उठाना कोई अपराध नहीं है राहुल गांधी,प्रियंका गांधी और साथी सांसदों के साथ जिस तरह का व्यवहार किया गया वह बेहद चिंताजनक है लोकतंत्र में लाठी और दमन की नहीं  बल्कि संवाद और संवैधानिक मर्यादाओं की जगह होनी चाहिए कांग्रेस लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई सड़क से सदन तक जारी रखेगी जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा ने कहा लोकतंत्र की असली ताकत जनता की आवाज और संविधान में निहित अधिकार हैं यदि जनप्रतिनिधियों के साथ ही दुर्व्यवहार किया जाएगा और विरोध की आवाज को दबाने का प्रयास होगा तो यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय है कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से खड़ा है कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र संविधान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा के लिए पार्टी का संघर्ष निरंतर जारी रहेगा प्रदर्शन के दौरान दतिया विधायक घनश्याम सिंह, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा,पूर्व विधायक राधे लाल बघेल,प्रदेश महासचिव अवधेश नायक,जिला कांग्रेस संगठन महासचिव नरेन्द्र गुर्जर,वरिष्ठ कांग्रेस नेता संतोष लिटोरिया,पार्षद मुन्ना खा,आनंद शर्मा,अजय शुक्ला,मोहम्मद अरशद रज्जन भाई,वासुदेव कमरिया,रामकुमार मोंगिया,आशीष तिवारी,पुष्पराज राजपूत,रामू गुर्जर ,के पी यादव,रामदास उत्साही,गोलू कुशवाहा,अमन सिंह यादव,अंकित पटेल,रामप्रकाश शर्मा,अमरीश वाल्मीक,अतुल यादव,,देव गौतम,जाकिर मंसूरी,प्रमोद कुशवाहा,रिकू यादव,डॉ राकेश खरे,विक्रम दांगी,नौमी कमरिया,काले खां,अमित श्रीवास्तव,दिनेश खगट,शाहिद खान, धर्मेद्र परमार, पवन वेडर मीडिया प्रभारी वीरू दांगी मनीष दांगी,उमर फारूक,सुदामा जाटव,अजय पटवा,अनूप तिवारी,पंकज यादव,अशोक श्रीवास्तव,दीपक,कुशवाह,अजय प्रजाति,संजीव श्रीवास्तव,राघवेन्द्र बुंदेला,रवि विधुआ,सद्दाम खान,राजा भैया,अशरफ खान,राकेश माझी,मोहन सरूप श्रीवास्तव,मुमताज़ खान,आदि जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Comments