विधायक घनश्याम सिंह ने दावलपीर शाह बाबा के उर्स में की चादरपोशी, कव्वाली कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल
खबर आपतक न्यूज़ इंडिय
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया। क्षेत्र के प्रसिद्ध संत दावलपीर शाह बाबा के वार्षिक उर्स के पावन अवसर पर दतिया विधायक घनश्याम सिंह ने कार्यक्रम में शिरकत की। विधायक श्री सिंह ने उर्स में शामिल होकर बाबा की मजार पर अकीदत के साथ चादरपोशी की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
चादरपोशी के उपरांत, उर्स के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कव्वाली कार्यक्रम में विधायक घनश्याम सिंह बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान प्रसिद्ध कव्वाला साहिबा चिश्ती एवं कव्वाल सलमान अजमेरी ने अपनी शानदार कव्वालियों और सूफियाना कलामों से समां बांध दिया, जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भावविभोर हो गए।
कार्यक्रम में पहुँचने पर आयोजक सुरेश मुलु उपाध्याय एवं उनकी समिति के सदस्यों ने मुख्य अतिथि विधायक श्री सिंह का फूल-मालाएँ पहनाकर आत्मीय स्वागत एवं नागरिक अभिनंदन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि और बाबा के अकीदतमंद उपस्थित रहे।

Comments
Post a Comment