दतिया शौर्य स्मारक भोपाल जाएगा दतिया की मिट्टी का नमूना, पीएमसीओई पीजी कॉलेज द्वारा 'संकल्प वृक्ष' कार्यक्रम आयोजित

खबर आपतक न्यूज़ इंडिय दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव रिपोर्टर चेतन दास सुखान
दतिया।एनसीसी निदेशालय मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित किए जा रहे 'संकल्प वृक्ष कार्यक्रम' के तहत पीएमसीओई शासकीय स्नातकोत्तर (पी जी) महाविद्यालय, दतिया ने 15 एमपी बटालियन एनसीसी ग्वालियर के निर्देशन में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।आगामी थल सेना दिवस परेड 2027 के पूर्वाभ्यास और मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में प्रदेश के सभी 55 जिलों से मिट्टी एकत्र करने के अभियान के तहत जिले की मिट्टी का नमूना संकलित किया गया।कार्यक्रम के दौरान जिला कमांडेंट होमगार्ड एवं जिला सेनानी आपदा प्रबंधन जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी द्वारा दतिया जिले की मिट्टी का नमूना के कैडेट पंकज कुमार को सौंपा गया।इस पवित्र मिट्टी को भोपाल के शौर्य स्मारक भेजा जाएगा, जहां 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा 'संकल्प वृक्ष' के पौधारोपण के लिए इसका उपयोग किया जाएगा।इस गरिमामय कार्यक्रम का सफल आयोजन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट नाज़िश शेख और प्रो सुधीर कुमार पांडेय द्वारा किया गया। यह पूरा आयोजन कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जयश्री त्रिवेदी के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।इस अवसर पर 15 एमपी बटालियन एनसीसी ग्वालियर से हवलदार घनश्याम और हवलदार मन्तेश विशेष रूप से उपस्थित रहे।इसके साथ ही कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और कॉलेज स्टाफ एवं सिविल लोग भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

Comments