थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा हाईवे के किनारे खडे हुए ट्रकों मे से डीजल चोरी करने वाले चोरो को गिरफ्तार किया गया कुल मश्रका 8,06,000/ रूपेय
KHABAR AAPTAK (INDIA)
ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी*
थाना सुभाषपुरा पुलिस द्वारा हाईवे के किनारे खडे हुए ट्रकों मे से डीजल चोरी करने वाले चोरो को मय कार मय डीजल के गिरफ्तार किया गया कुल मश्रका 8,06,000/ रूपेय
शिवपुरी :- फरियादी सोनू धाकड पुत्र श्री कमल किशोर धाकड उम्र 27 साल निवासी इन्द्रगढ थाना सुभाषपुरा जिला शिवपुरी द्वारा अपने ढाबे के सामने खडे हुए ट्रक में से डीजल चोरी की रिपोर्ट आज दिनांक 25.05.2024 को थाने पर दर्ज कराए जिसपर से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजीव मुलें एवं श्रीमान एसडीओपी महोदय श्री संजय चतुर्वेदी द्वारा चलाय़े जा रहे अबैध शराब कारोवारियो एवं अवैध हथियार कारोवारियो एवं चोरो की धरपकड़ की जाने वाली कार्यवाही के पालन में उनि कुसुम गोयल थाना प्रभारी सुभाषपुरा द्वारा लगातार मुखबिर से सपंर्क रखते हुये घटना स्थल धौलागढ के जंगल से आरोपीगणो सुधर सिंह धाकड़ पुत्र मनीराम धाकड़ उम्र 37 साल निवासी पुराना थाना के पास मोहना थाना मोहना जिला ग्वालियर म.प्र. एवं देवेश राजपूत पुत्र कल्याण सिंह राजपूत उम्र 24 साल निवासी भगुआपुरा थाना भगुआपुरा जिला दतिया (म.प्र.) के कब्जे से 60 लीटर डीजल मय सफेद रंग की कार क्र एमपी07/जेडबी/7145 स्विफ्ट कुल कीमत 8,06,000/- को बिधिबत जप्त किया गया । आरोपी को गिरफ्तार करने में समस्त हमराही फोर्स की अहम भूमिका रही।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुभाषपुरा उनि कुसुम गोयल, प्रआर 99 महेश दत्त शर्मा मय आर.826 प्रशांत गुर्जर, आर.1081 अरूण राठौर, आर 619 पवन कुमार, आर.104 रवि कुशवाह, आर.740 रविन्द्र शर्मा, आर.968 दामोदर भार्गव,आर.274 धर्मेन्द्र शर्मा, आर.419 देवेन्द्र धाकड़, म.आर.1146 प्रीति राठौर, आर.चा.27 सोनू गुर्जर की अहम भूमिका रही ।
Comments
Post a Comment