{KHABAR AAPTAK{INDIA}
सुनील नगेले शिवपुरी की रिपोर्ट
शिवपुरी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले कोर्ट रोड (धर्मशाला) बाले निवासी अशोक बिहार कॉलोनी अबध हॉस्पिटल नितिन शर्मा कल सुबह 5 बजे से घर से गायब थे घर से चले जाने के बाद शाम तक जब नितिन शर्मा घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने फोन लगाया लेकिन नितिन शर्मा का फोन भी बंद जा रहा था. इसके बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर जल्द ही नितिन शर्मा को खोजने की गुहार लगाई. आज सुबह कर्बला पुल के नीचे नितिन शर्मा का शव मिला है. बताया जा रहा है कि नितिन शर्मा के शरीर पर चोट के निशान है. जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है. एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है. जहां नितिन शर्मा का शव निकाला है. नितिन शर्मा के भाई सागर शर्मा ने बताया कि अर्धनग्न अवस्था में उसके भाई की बॉडी मि और गले पर भी निशान है साथ ही शरीर पर भी निशान है
जिससे प्रतीत होता है की हत्या की गई है फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
v

Comments
Post a Comment