फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी युवती का सल्फास खाने से हुई मौत,

Khabar aaptak(INDIA) सुनील नगेले शिवपुरी शिवपुरी -: फाइनेंस कंपनी की कर्मचारी युवती का सल्फास खाने से हुई मौत, परिजन शव लेकर पहुंचे एसपी ऑफिस, किया हंगामा* शिवपुरी जिले के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले पशु चिकित्सा के सामने फाइनेंस ऑफिस में फाइनेंस कर्मचारियों के पद पर पद्यस्त जवाहर कॉलोनी निवासी अंजली जोशी पुत्री बृजेश जोशी ने सल्फास का सेवन कर लिया था। जिसके बाद उसने मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। युवती के मौत के बाद आज युवती के परिजन आज शव को लेकर एसपी ऑफिस पहुंचे जहां उन्होंने शव रखकर जमकर हंगामा किया। वही परिजनों के आरोप है की उनकी बेटी के साथ रवि चौबे ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैंगरेप किया है। एवं उसको सल्फास खिलाकर मार डाला है। युवती के पास परिजनों को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमे युवती ने रवि चौबे, पवन, दिलीप, उरमी, स्वार्थी के नाम लिखे हुए हैं।

Comments