पत्रकार के साथ कोतवाली टीआई ने की अभद्रता, तो पत्रकारों ने एसपी को दिया ज्ञापन?

KHABAR AAPTAK{INDIA} सुनील नगेले शिवपुरी शिवपुरी जिले के कोतवाली थाने के थाना प्रभारी द्वारा एक पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप पत्रकारों द्वारा लगाए गए हैं। जिसकी शिकायत आज पत्रकारों ने एसपी को ज्ञापन के माध्यम से की है। पत्रकार धर्मेंद्र जाटव समाचार नेशन के जिला ब्यूरो चीफ ने जानकारी देते हुए बताया की उन्होंने कोतवाली थाना टीआई को फतेहपुर क्षेत्र में स्मैक बिकने की सूचना दी। जिस पर कोतवाली टीआई ने कार्यवाही नही की, जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत उन्होंने वरिष्ट अधिकारियों से करने की बात कही, जिस पर थाना प्रभारी उसे हेड कांस्टेबल नरेश यादव द्वारा फोन लगाकर पूंछा गया की कंहा हो पत्रकार द्वारा सही बताने पर उन्हे थाने लाया गया थाने पर बुलाकर अभद्र व्यवहार कर दिया। जिसकी शिकायत आज पत्रकारों ने एसपी से करते हुए मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है।?

Comments