KHABAR AAPTAK (NEWS INDIA)
सुनील नगेले शिवपुरी
एक किलो 630 ग्राम गांजा के साथ कोतवाली थाना पुलिस ने 1 आरोपी को किया गिरफ्तार, रेलवे स्टेशन के पास सप्लाई देने पहुंचा था आरोपी*किलो
शिवपुरी शहर की कोतवाली पुलिस ने आज रविवार की दोपहर 2 बजे एक गांजा तस्कर को पकड़ा है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के पास से एक किलो 630 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली इंचार्ज एसआई सुमित शर्मा ने बताया कि रेल्वे स्टेशन के पास गांजे के साथ एक युवक के खड़े होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को भेजकर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया। युवक के पास एक बैग से 1 किलो 630 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया।
आरोपी ने अपना नाम दीपक उम्र 32 साल पिता बाबूलाल बरार बताया। आरोपी शहर के महाराणा प्रताप कालोनी का रहने वाला है। पुलिस ने गांजा जब्त कर आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से गांजा के सप्लायर्स के बारे में भी पूछताछ कर रही हैं।
उक्त कार्यवाही में इन्चार्ज थाना प्रभारी कोतवाली उनि० सुमित शर्मा, उनि० हरीशंकर शर्मा, उनि० आदित्य राजावत, प्र०आर० 152 जयकिशन राणा, प्र०आर० 54 योगेश राठौड, प्र०आर० 142 नरेश यादव, आर० मुकेश वर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Comments
Post a Comment