KHABAR AAP TAK(NEWS INDIA)
*ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी*
दबंगों ने की महिला एवं उसके पति के साथ मारपीट एवं गंदी हरकत सुभाषपुरा थाना प्रभारी पर सही रिपोर्ट ना लिखने के लगाये आरोप
पीड़ित महिला ने दबंगो पर उचित कार्रवाई करने की पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार
शिवपुरी जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नएगांव की निवासी सरोज धाकड़ पत्नी अजय सिंह धाकड़ ने आज शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 02.11.2024 की प्रातः 07.00 घटना है सरोज धाकड़ अपनी कृषि भूमि पर भैंसो को चरा रही थी। उसी समय प्रार्थिया के खेत लगे हुऐ खेत का स्वामी विक्रम सिंह सिकारवार उर्फ पप्पू शराब पीकर वहां आ गया और उसने वदनियति से सरोज धाकड़ का हाथ पकड लिया और जबरदस्ती घसीटने लगा जब प्रार्थिया ने प्रतिकार किया तो विक्रम ने प्रार्थिया की थप्पड़ों से मारपीट करना शुरू कर दी। प्रार्थिया अपने बचाव हेतु चिल्लाई तो खेत पर दूसरी ओर काम कर रहे पति अजय सिंह धाकड़ वहां भागते हुये आये और उन्होंने विक्रम के चुंगल से सरोज धाकड़ को छुड़ाने का प्रयास किया। जिसपर से विक्रम सिंह ने पति अजय सिंह को भी लातों-घूसों, थप्पड़ों से मारपीट करने के आरोप लगाए हैं यह कि, घटना स्थल पर पास के खेतों में काम कर रहे अन्य लोगों ने आकर सरोज धाकड़ एवं उनके पति अजय सिंह धाकड़ को बचाया अन्यथा विक्रम सिंह निश्चित ही पति अथवा प्रार्थिया के साथ बड़ी गंभीर घटना कारित कर देता।यह कि, घटना के लगभग आधा घंटे बाद विक्रम सिंह के भाई सूरी सिकरवार, महेन्द्र सिंह, बसंत सिंह एवं दामाद जिसका नाम प्रार्थिया को ज्ञात नहीं है वहा आये और उन्होंने वहां आते ही प्रार्थिया व पति की पुनः बुरी तरह से मारपीट की।
* पति को पकड़कर जमीन पर फटक दिया जिससे उनकी कमर में चोट आई। सूरी सिकरवार ने लाठी से पीड़ित महिला के पति की मारपीट की जिससे भी उनके शरीर में मुंदी चोटें आई है। मारपीट के उपरांत जाते समय उक्त सभी लोग प्रार्थिया तथा पति को मां-बहन की गालियां देकर धमकाते हुये चले जाने की बात बताई है कि यदि तुमने पुलिस रिपोर्ट की तो जिंदा नहीं छोड़ेगें। यह कि, प्रार्थिया व पति अजय सिंह ने घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना सुभाषपुरा में दिन के 10:20 बजे पर कराई, किंतु पुलिस थाना सुभाषपुरा ने पीड़ित महिला सरोज धाकड़ एवं उनके पति अजय सिंह धाकड़ ने सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे एवं कान्हा स्टॉप पर सही रिपोर्ट ना लिखने के आरोप लगाए हैं घटना का विवरण भी बताये अनुसार दर्ज नहीं किया है। पुलिस थाना सुभाषपुरा ने उक्त महिला के पति अजय सिंह धाकड़ की रिपोर्ट पर से एनसीआर दर्ज कर न्यायालय में चाराजोई की समझाइश दे दी है। एनसीआर की छायाप्रति संलग्न है। विवश होकर करने को बाध्य होना पड़ा है।
विक्रम सिंह सिकरवार उर्फ पप्पू सिकरवार के विरूद्ध प्रार्थिया के साथ दुष्कर्म करने की चेष्ठा करने का प्रयास करने व प्रार्थिया तथा पति की मारपीट करने का अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कराने की मांग की है साथ ही सूरी सिकरवार, महेन्द्र सिंह, बसंत सिंह एवं दामाद आदि के विरूद्ध भी मारपीट कर अश्लील गालियां देने एवं जान से मारने की धमकियां देने का प्रकरण पंजीबद्ध किये जाने के आदेश थाना सुभाषपुरा को पारित कर प्रार्थिया को न्याय व संरक्षण प्रदान करने की माँग पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर से की है।
इनका कहना है,
सुभाषपुरा थाना प्रभारी राजीव दुबे ने बताया कि भैस को बांधने को लेकर इनमें विवाद हुआ था जिसमें सरोज धाकड़ के पति अजय धाकड़ ने सिकरवार पर सरिया से हमला किया था जिसकी शिकायत पर हमने घायल व्यक्ति का मेडिकल करा कर अजय धाकड़ पर एफआईआर दर्ज की है।
Comments
Post a Comment