KHABAR AAP TAK(NEWS INDIA)
*ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी*
भाजपा में कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा होता है : शैलेंद्र शर्मा
शिवपुरी जिले की संगठन पर्व की कार्यशाला संपन्न
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी शिवपुरी जिला के संगठन पर्व की कार्यशाला सोमवार को निजी होटल में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिले के चुनाव प्रभारी व कौशल विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ता का दायित्व सबसे बड़ा होता है आज हम मंच पर बैठे हैं कल आपको हम नीचे बैठकर सुन रहे होंगे क्योंकि कार्यकर्ता ही पार्टी की नीव है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी का प्राथमिक सदस्यता अभियान और सक्रिय सदस्यता अभियान 15 नवंबर तक जारी रहेगा। हमें उन बूथों और मंडलों में प्राथमिक सदस्यता पर ध्यान देना चाहिए जहां बूथ पर 50 से कम सदस्य है। हमें प्रत्येक मंडल में कम से कम 50 महिलाओं को भी सदस्य बनाना है। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्यता पंजीकरण शुरू हो गया है। पात्र सदस्यों को तेजी से सदस्य बनाया जाना चाहिए।
शैलेंद्र शर्मा ने कहा कि 7,8 एवं 8 नवंबर को मंडल में संगठन पर्व की कार्यशालाएं आयोजित की जानी है। इसके बाद 12, 13 व 14 को शक्ति केंद्र की कार्यशाला आयोजित की जानी है।
जिला अध्यक्ष राजू बाथम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और पार्टी द्वारा जिला संगठन पर्व मनाया जा रहा है ध्यान रहे पार्टी का कोई भी वरिष्ठ कार्यकर्ता सदस्यता में छूट न जाएं इसका विशेष ध्यान रखना होगा। मंडल कार्यशाला में सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता अवश्य रूप से सम्मिलित हो। महामंत्री व सह चुनाव प्रभारी गगन खटीक ने कहा कि जिला संगठन पर्व को बिल्कुल दीपावली के त्यौहार की तरह ही जो वह उत्साह के साथ मनाएं और इस पर्व को बूथ स्तर तक लेकर जाएं। इस अवसर पर विधायक प्रीतम सिंह लोधी, देवेंद्र जैन, रमेश खटीक, जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव, पूर्व विधायक सुरेश राठखेड़ा, माखनलाल राठौर, जसवंत जाटव, ओम प्रकाश खटीक, शकुंतला खटीक, महामंत्री प्रमेंद्र सोनू बिरथरे, पृथ्वीराज जादौन, सह चुनाव प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल मंच पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सोनू बिरथरे द्वारा किया गया।
Comments
Post a Comment