प्रेमी हुआ दूसरी प्रेमिका के साथ फरार : प्रेमिका ने की एसपी से शिकायत I


kHABAR AAPTAK (NEWS INDIA)
*सुनील नगेले शिवपुरी*

5 साल लिवइन में रहकर प्रेमी हुआ दूसरी प्रेमिका के साथ फरार : प्रेमिका ने की एसपी से शिकायत, बोली- 3 जनवरी का किया था शादी का वादा 

शिवपुरी में पिछले पांच साल से लिवइन में रह रहा प्रेमी अपनी पहली प्रेमिका को छोड़कर अन्य प्रेमिका के साथ फरार हो गया। जब इसकी जानकारी की पहली प्रेमिका को तब उसने आज इसकी शिकायत एसपी ऑफिस पहुंचकर दर्ज कराई हैं। प्रेमिका का आरोप है कि वह उसके प्रेमी ने 3 जनवरी को शादी का आश्वासन दिया था। लेकिन वह दूसरी प्रेमिका के साथ लापता गया। 

पांच से लिवइन में रह रहे थे - महिला 

महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली महिला ने बताया कि उसकी शादी के ग्वालियर के रहने वाले एक युवक से हुई थी। इसके बाद वह ग्वालियर आकर रहने लगी थी। उसके एक बेटा भी थी। लेकिन पहले पति ने उसे छोड़ दिया था। खुदका और बच्चे का पेट पालने के लिए वह ग्वालियर में मजदूरी करने लगी थी। तभी उसकी मुलाकात मुरैना के रहने वाले रिंकेश यादव से हो गई थी। रिंकेश टेलीकॉम कंपनी में काम करता था। रिंकेश के शादी के आश्वासन के बाद वह अपने बेटे के साथ रिंकेश के साथ शिवपुरी के फिजिकल क्षेत्र में आकर रहने लगी थी। 

3 जनवरी को शादी का दिया आश्वासन, दूसरी प्रेमिका के साथ हुआ फरार -

महिला ने बताया कि पिछले पांच सालों से वह रिंकेश के साथ पत्नी की तरह रह रही थी। इस बीच उसके पेट में रिंकेश का बच्चा भी आ गया था। लेकिन शादी के बाद बच्चा पैदा करने की बात कहते हुए। उसने ऑवर्शन करवा दिया था। सब कुछ तक चल रहा था वह पति पत्नी की तरह रह रहे थे। उसने 3 जनवरी 2025 को शादी करने की बात कही थी। लेकिन उसकी पीठ के पीछे उसने एक युवती के साथ प्रेम प्रसंग चलने लगा था। इस बात का उसे एहसास तक नहीं हुआ था। 10 नवंबर को वह काम ले सिलसिले बाहर जाने की कहकर घर से निकला था। लेकिन कई दिन गुजर जाने के बाद भी वह बापस नहीं आया। बाद में पता चला कि वह एक युवती के साथ भाग गया हैं और साथ ही घर में रखे कुछ जेबरात और पैसे भी साथ लेकर गया हैं। इसी की शिकायत लेकर आज वह एसपी ऑफिस आई हैं और न्याय की गुहार लगाई हैं।

Comments