डंपर के टायर के नीचे दबने मिस्त्री की मौतI

KHABAR AAPTAK{NEWS INDIA} ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी डंपर के टायर के नीचे दबने से मिस्त्री की मौत : डंपर के टायर की कमानी की रिपेयरिंग करते वक्त चल पडा था डंपर शिवपुरी जिले के पिछोर कस्बे में डंपर की कमानी सुधारते वक्त डंपर के टायर के नीचे दबकर एक मिस्त्री घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया था। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले उसने दम तोड़ दिया। अस्पताल चौकी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक शिवपुरी शहर का रहने वाला पप्पू खान पिछोर में डंपर की कमानी सुधारने ले लिए गया हुआ था। आज उसके साथी नमाज पढ़ने गए हुए थे। तभी राशिद उर्फ पप्पू खान निवासी कमलागंज डंपर के नीचे लेटकर कमानी सुधारने का काम कर रहा था। तभी डंपर अपनी जगह चल पडा था। डंपर के टायर की चपेट में आने से राशिद उर्फ पप्पू खान गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसे जिला अस्पताल में लाया गया था। यहां डॉक्टर ने राशिद उर्फ पप्पू खान को मृत घोषित कर दिया।

Comments