पार्षदों में हुई हाथापाई,नगर पालिका की बैठक मेंI

KHABAR AAPTAK{NEWS INDIA} ब्यूरो सुनील नगेले शिवपुरी नगर पालिका की बैठक में हुआ हंगामा : पार्षदों में हुई हाथापाई, 45 बिंदुओं पर हुई चर्चा शिवपुरी नगर पालिका द्वारा आज शुक्रवार को परिषद की बैठक बुलाई गई जो काफी हंगामेदार रही। बैठक में भाजपा पार्षद और कांग्रेस पार्षद के हाथापाई हो गई। आज की परिषद की बैठक में 45 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें से 44 बिंदुओं को स्वीकृति हंगामे के बीच मिली। जिसके तहत जल्द ही शहर में कार्य शुरू किये जाएंगे। इस बार नगर पालिका की बैठक में मुख्य रूप से शहरी क्षेत्र से टैक्स वसूलने को लेकर चर्चा हुई थी। इसी दौरान कांग्रेस पार्षद संजय गुप्ता (पप्पू) पार्षद और पार्षद अरविंद ठाकुर के बीच विवाद हो गया। इस बीच बीच परिषद में दोनों पार्षदों के बीच हाथापाई हो गई। पार्षद संजय गुप्ता का कहना है कि वह परिषद में हाउस टेक्स बढ़ाने का विरोध कर रहे थे इसी बीच पार्षद अरविंद ठाकुर ने उनके साथ धक्कामुक्की करते हुए मारपीट कर दी। बता दें कि बैठक में मीडिया कर्मियों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया था। हालाकि बैठक कक्ष के बाहर एलसीडी लगाकर प्रसारण किया जा रहा था। बता दें कि बैठक में मुख्य रूप परिवार पर जल कर में वृद्धि, कचरा कलेक्शन के लिए भी अब प्रति परिवार से टैक्स बसूला जायेगा। वहीं अब हवाई पट्टी क्षेत्र में बनाई गई मंडी को बस स्टैंड के रूप में उपयोग किया जा सकता है। शहर से मीट मार्केट को बड़ौदी क्षेत्र में शिफ्ट करने पर बैठक में मुहर लगी है।

Comments