KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
हरियाली महोत्सव" के तहत दतिया पुलिस ने किया वृक्षारोपण,पुलिस कार्यालयों, थानों व चौकियों में लगाए गए पौधे,
दतिया।पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशभर में चलाए जा रहे “हरियाली महोत्सव” अभियान के तहत 9 जुलाई बुधवार को सुबह 8 बजे पुलिस लाइन दतिया मेंवृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एसडीओपीगण, रक्षित निरीक्षक, तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में नीम, आम, आंवला, करंज जैसे फलदार व औषधीय पौधों का रोपण कर पर्यावरण सरंक्षण का संदेश दिया गया।एसपी श्री वर्मा ने इस अवसर पर कहा,"हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अपने घर, कार्यालय या गांव में अवश्य लगाए और उसका संरक्षण करें।" अभियान के निर्देशानुसार जिले के समस्त थानों व चौकियों में भी वृक्षारोपण किया गया। सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ पुलिस बल द्वारा अपने अपने थाना परिसर में पौधे लगाए। पुलिस लाइन दतिया में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे एसडीओपी बड़ौनी विनायक सिंह, डीएसपी आजाक उमेश गर्ग, रक्षित निरीक्षक सौरभ तिवारी, निरी. रमेश शाक्य, सूबेदार अजय वर्मा, सूबेदार नीलिमा गुर्जर तथा अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारीगण।
Comments
Post a Comment