KHABAR AAPTAK NEWS INDIA
प्रधान संपादक साहिल खान
दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव
रिपोर्टर रामलाल गौतम
दतिया:सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक महाराज कुमार घनश्याम सिंह ने रविवार को मुहर्रम के अवसर पर सेंवढ़ा किला प्रांगण में एकत्रित हुए ताजियों एवं बुर्राकों को राजसी परंपरा अनुसार कंधा देकर नगर में गस्त के लिए रबाना किया।
इससे पहले उन्होंने सभी ताजियों एवं बुर्राकों पर तबर्रुफ़ चढ़ा कर अगरबत्ती लगाई और सेंवढ़ा क्षेत्र की खुशहाली के लिए दुआ की।
इस अवसर पर सर्वश्री अपरबल साहनी, हरिमोहन गुर्जर, राजेंद्र नोनेरिया, धीरज गन्धी, भरत सिंह चौहान रिपोली, बादशाह खान, मोनू खान, कमल सोलंकी सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment