खेल के मैदान से होती है फिजिकल एवं मेंटल ग्रोथ- घनश्याम सिंह पूर्व विधायक

KHABAR AAPTAK NEWS INDIA 
      प्रधान संपादक साहिल खान 
      दतिया ब्यूरो दीपक श्रीवास्तव 
         रिपोर्टर रामलाल गौतम 

 दतिया जिला किक्रेट एसोसिएशन के ग्रीष्म कालीन शिविर के समापन पर हुआ पुरस्कार वितरण दतिया। खेल के मैदान से खिलाड़ियों को फिजिकल एवं मेंटल ग्रोथ मिलती हैं, मोबाइल के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चे घर से नहीं निकलते खेल के मैदान से दूर हो रहे हैं, यह फिजिकल और मेंटल ग्रोथ के लिए ठीक नहीं है। आप प्रतिदिन सुबह उठकर खेल के मैदान पर पहुंचने की आदत डालें, खेलों से रचनात्मकता बढ़ेगी,आप अन्य खिलाड़ियों से बातचीत करेंगे, सहयोग लेंगे और बेहतर अनुभव करेंगे। इसके अलावा जीवन में अनुशासन की भावना भी खेल के मैदान से सीखने को मिलती है, खेल के मैदान में खिलाड़ी को उसकी खेल प्रतिभा से सम्मान दिया जाता है यह विचार सेंवढ़ा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने रविवार को दतिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के ग्रीष्म कालीन शिविर के समापन अवसर पर किला परिसर में आयोजित पुरस्कार विरतण समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर व्यक्त किए। उन्होंने दतिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित ग्रीष्म कालीन शिविर के सफल आयोजन की सराहना एवं शिविर में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि श्री सिंह द्वारा टी-शर्ट एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में दतिया जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव संतोष लिटौरिया ने मुख्य अतिथि श्री सिंह का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। वरिष्ठ खिलाड़ी श्री बालकृष्ण यादव ने खिलाड़ियों को संबोधित कर उन्हें मार्गदर्शन प्रदान किया। कार्यक्रम का संचालन संतोष लिटौरिया ने एवं आभार प्रशांत तिवारी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर जसवीर सिंह सरदार, विशाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, आशीष खरे, पूर्व पार्षद श्रीराम सेन, पंकज भट्ट, पीके सर, सत्यनारायण शास्त्री, केपी यादव, ब्रजेंद्र सेमी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Comments